देवरी- राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2024 के उपलक्ष्य में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सागर द्वारा रविंद्र भवन में 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमोद कुमार चौबे शिक्षा विभाग,बूथ लेबिल अधिकारी के द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में निर्वाचन संबंधी कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट योगदान दिया। उक्त प्रकरण में उत्कृष्ट विवेचना को दृष्टिगत रखते हुए, माननीय दीपक आर्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सागर ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। प्रमोद कुमार चौबे को प्रशस्ति पत्र मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं निर्वाचन शाखा देवरी, शिक्षा विभाग एवं अन्य बूथ लेवल अधिकारियों, साथियों द्वारा बधाई दी गई। प्रमोद कुमार चौबे ने मतदाता दिवस 25 जनवरी 2024 लोकतंत्र के महापर्व की एवं 26 जनवरी 2024 की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा 'मतदान सिर्फ हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है।' इस अवसर में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने मतदाता की शपथ ली एवं कार्यक्रम का समापन हुआ।
संवाददाता -रामबाबू पटैल जिला सागर म. प.
0 टिप्पणियाँ