भोपाल-: दो दिवसीय अंतर राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता का समापन शासकीय कन्या शाला मैंदान में किया गया प्रतियोगिता 6 जनवरी से 7 जनवरी 2024 तक शासकीय कन्या शाला टिमरनी में आयोजित की गई जिसमें मध्यप्रदेश के 543 खिलाड़ियों और 60 ऑफिशियल और स्वयंसेवको ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया संस्था सचिव मना मंडलेकर ने बताया कि यह प्रतियोगिता करने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो के खिलाडियों को एक मंच देना मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों जैसे भोपाल, रायसेन,हरदा, खंडवा,, इन्दौर, नर्मदपुरम, देवास, बेतुल , झाबुआ, अलीराजपुर, सिवनी छिन्दवाडा इत्यादि स्थानों से खिलाड़ी शामिल हुए समाज की मानसिकता खासकर लड़कियों के लिए मार्शल आर्ट्स जैसे खेल को लेकर सीमित ही होती है बही हमारे काम का परिणाम है जिसमे 56% लड़किया खिलाड़ी शामिल है, इस खेल के माध्यम से लडकियों के अन्दर एक आत्मविश्वास बढता है जो उन्हें आगे बढने की बिना डरे अपने सपने पुरे करने के लिए आगे बढती है| और। जहां छोटे बड़े स्तरों पर कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने क लिए भी भारी भरकम राशि अदा करनी पड़ती है, बही चयन प्रक्रिया क बाद भी एंट्री फीस देनी है तब खिलाड़ी अपना खेल प्रदर्शन नही कर पाते है, वही तिनका ने उन खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया जो आदिवासी, गरीब तबके से आते है। जिनके अंदर हुनर कूट कूट कर भरा होता है लेकिन वह शुल्क जमा करने की मजबूरी से पीछे हट जाते है, और गांव, जिले, देश को कई हुनरबाज खिलाड़ियों को खोना पड़ता है। रितेश का कहना है कि यह प्रतियोगिता पूर्ण करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा जैसे जगह का खेल भवन का अभाव फंड की कमी बारिश से भींगे हुए मैदान के बीच में खिलाड़ियों के लिए वयवस्था करना इत्यादि। कई चुनौतियों के बाद भी अपनी पूरी टीम की सहायता से इस प्रतियोगिता को सफल बनाया है। उक्त प्रतियोगिता में जिलों से टीम नृत्य व गाने गाकर अपना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे बीच मुंबई से इंडियन आइडल के टॉप फाइनलिस्ट हरीश मोयल मुम्बई से , उभरते सितारे टीवी शो से भानुप्रसाद जी माउंट आबू से साथ ही हमारे हरदा जिले की शान महेंद्र दोगने एमड़ी मिस एशिया कांटेक्स 2022 मृदालिनी सेलोर मुंबई से, सेलिब्रिटी फोटो ग्राफर चंचलेस ठाकुर मुम्बई, विधायक प्रतिनिधि ज्योतिरादित्य उपाध्याय शामिल हुए
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ