गोटेगांव-: विधायक एनपी प्रजापति जी को गोटेगांव विधानसभा क्र. 118 से कांग्रेस का पुनः उम्मीदवार बनाए जाने पर आज एनपी प्रजापति का गोटेगांव बायपास चौराहा पर ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर फूल मालाओं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया
स्वागत के उपरांत काफिले के माध्यम से परमहंसी गंगा आश्रम पहुंचकर विधायक एनपी प्रजापति ने ब्रह्मलीन महाराज श्री के समाधि स्थल के दर्शन किये एवं राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी भगवती मंदिर में पूजन अर्चन किया रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया
परमहंसी गंगा आश्रम से गोटेगांव पहुंचने पर श्री ठाकुर बाबा मंदिर में पूजन अर्चन के उपरांत पैदल ठाकुर बाबा मंदिर से सराफा बाजार,भगतराम चौराहा होते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर जनसंपर्क करते हुए चुनाव कार्यालय
पुराना बस स्टैंड पहुंचें पार्टी कार्यालय में एनपी प्रजापति जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया मंच संचालन द्वारका राजपूत ने किया
पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रीतिराज प्रजापति,नीर प्रजापति उपस्थित रहे एवं लोगों से उन्होंने जनसंपर्क कर कांग्रेस के लिए समर्थन का आग्रह किया
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता, विभास जैन, सत्यनारायण तिवारी,सरदार राजपूत,तरवर पटेल, लक्ष्मीनारायण तिवारी,अजय पटेल,दीनूसिंह छिरा,देवी महंत,संदीप महंत, देवेंद्र पटेल, सत्यप्रकाश अग्रवाल अज्जू पटेल,देवेन्द्र पटेल,मीडिया प्रभारी संजू चौहान,मयंक छिरा,आकाश पटेल, अमित तिवारी,दीपक नेमा, कैलाश झारिया, बिहारी चादोरिया,शरीफ खान,देवेन्द्र कनेरया,गंगाराम महोबिया,आरिफ खान,रंजीत पटेल ,रामजी ठाकुर,प्रवेश राजपूत, राजेश चौकसे,बबलू राजपूत,प्रवीण राजपूत, जितेंद्र राय,आकाश परसवार, दुर्गेश सिलावट परसराम नौरेजिया,विनीत छिरा,अजय छिरा,आशीष तिवारी,दानिश खान,हेमत मेहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर(मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ