गोटेगांव-:हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जी महाराज की पावन जयंती पर ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम हिमालय की ओर से शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार से गोटेगांव नगर के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंघवी को सम्मानित किया गया गोटेगांव नगर के समीप परमहंसी गंगा आश्रम में ब्रह्मलीन जगतगुरु स्वरूपानंद सरस्वती शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार इस वर्ष गोटेगांव शहर के जाने-माने जागरूक वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंघवी जी को प्रदान किया गया पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रदीप सिंघवी ने कहा कि यह पत्रकारिता पुरस्कार उनके लिए जीवन का बहुमूल्य पुरस्कार है ज्ञात होवे कि श्री सिंघवी पत्रकारिता क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं पुरस्कार के रुप में 100000रू नगद पुरस्कार एवं शंकराचार्य शील्ड से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी एवं स्वामी सदानंद जी द्वारा से सम्मानित किया गया इनकी उपलब्धि पर नगर के वरिष्ठ पत्रकार केशरी नामदेव,पी.डी साहू,अनिल जैन, बी.डी. सोनी,शरद नेमा, कपिल नायक,पवन मिश्रा, मनीष मिश्रा, रघुनाथ राय, सीताराम रजक, मोहन राजपूत,राहुल पाटकर, गोविंद यादव आदि ने बधाई शुभकामनाए प्रेषित की
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ