गौरझामर-: आदिवासी समाज का एक दिवसीय बड़ादेव पेनठाना कार्यक्रम संपन्न हुआ

गौरझामर-: गौरझामर के पास ग्राम बोरिया में बड़ादेव पेनठाना स्थापना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से  गौंड समाज महासभा के जिला अध्यक्ष प्रहलाद सिंह उइके जयस जिला अध्यक्ष रजत दीवान ने कहा की समाज की एकता की ताकत को पहचानों सभी लोग शिक्षा को बढावा दें बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दे ताकि वे समाज कल्याण के बारे में जान सके सोंच सके समझ सके और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए संस्कृति के बारे में बताते हुए कहा कि समाज को एक सूत्रीय धारा में लानें की जरूरत है
इस अवसर पर मुख्य रूप से गौंड समाज महासभा के जिला अध्यक्ष प्रहलाद सिंह उइके,जयस जिला अध्यक्ष रजत दीवान,राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा से नारी शक्ति बबीता जगेत,कमलेश पूशाम,रावेन मरावी, दीपेश परते,भुुमका गुरू शिवराज परते,विशाखा मर्सकोले ,हीरासिंह ठाकुर गोपालपुरा ,सुरेन्द्र कुर्मी ,खुशी गौंड ,भारती गौंड सहित समस्त ग्रामवासी एवं आदिवासी संगठनों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ