देवरी कला -:आस एक उम्मीद संस्था द्वारा मनाई गई विवेकानंद जयंती,युवा मोर्चा द्वारा मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन The Mau Tv News

देवरी कला:- स्थानीय सिविल लाइन चौराहा देवरी स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल पर आस एक उम्मीद सामाजिक संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई,सुबह-सुबह आस एक उम्मीद के कार्यकर्ता प्रतिमा स्थल पर पहुंचें थे, जहां आश एक उम्मीद सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष संजय ब्रजपुरिया ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।उपस्थित कार्यकर्ता साथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय से संबंधितत कई प्रसंगों पर व्याख्यान दिए गए, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल ढिमोले, बी के पी कॉलेज के संचालक अवनीश मिश्रा, जसवंत निराला, महेंद्र पलिया, प्रवीण पटेरिया,राजू दीक्षित,गौरव पांडे मदन बालिया,आदि उपस्थित रहे ।स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा मैराथन रेस का भी आयोजन किया गया,जिसे .डॉ अवनीश मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई गई।मैराथन दौड़ में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को युवा मोर्चा द्वारा प्रस्तुत किया गया।विशिष्ट सहयोग के लिए जिला उपाध्यक्ष भैया भारतेंदु मोंटू राजपूत,एड.कैलाश पटेल,संजय चौरसिया,उमेश पलिया,छोटू मिश्रा, नारायण बाल्मीकि,काशीराम पटेल,अमितेंद्र मिश्रा,सम्मलित रहे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला, जिला सागर
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ