देवरीकला-: स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस, सीएम राइस स्कूल देवरी में 12 जनवरी 2023 को सूर्य नमस्कार के द्वारा मनाया गया। स्वामी विवेकानंद महान भारतीय हिंदू सन्यासी वा दार्शनिक थे। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ था। उनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म सभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।उनकी महत्वपूर्ण कृतियां संगीत कल्पतरु 1878, कर्मयोग, राजयोग 1896 एवं ज्ञान योग 1899 उनकी महत्वपूर्ण कृतियां थी। उन्होंने कहा था 'उठो जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए'। 4 जुलाई 1902 में बेलूर मठ पं. बंगाल में उनका निधन हुआ था। प्रमोद कुमार चौबे ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक की सभी शालाओं में शिक्षकों ने एवं जनप्रतिनिधि, गणमान्य,नागरिक एवं पालकों ने योग किया एवं बच्चे दार्शनिक के रूप में उपस्थित रहे। कक्षा 6 से 12 में शिक्षकों, बच्चों एवं उपस्थित समुदाय सभी ने योग किया। सूर्य नमस्कार में उपस्थित आर के जैन बी ई ओ, सीएम राइज़ प्राचार्य श्रीमती ज्योति राय, जन शिक्षक दिनेश कुमार दीक्षित कन्हैयालाल ताम्रकार, राघवेंद्र मिश्रा, सुशील कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र जैन,सुनील राजपूत, रश्मि गुप्ता,नीता लोधी, समस्त स्टाफ, प्यारे बच्चें जनप्रतिनिधि एवं पालक उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला, जिला सागर
1 टिप्पणियाँ
Mara vart महान
जवाब देंहटाएं