देवरी कलां:-देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने बुधवार को अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया कांग्रेस कार्यालय देवरी में मनाया साल 1885 में आज ही के दिन यानी 28 दिसंबर को कांग्रेस की स्थापना हुई थी कांग्रेस कार्यालय देवरी में विधायक हर्ष यादव द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हर्ष यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ब्रिटिश शासन के खिलाफ बहिष्कार और अभियान का नेतृत्व किया कांग्रेस का नेतृत्व महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू सहित कई बड़ी हस्तियों ने किया था इन नेताओं ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता के अपने अंतिम लक्ष्य की ओर पार्टी और स्वतंत्रता आंदोलन का मार्गदर्शन करने में मदद की स्थापना दिवस में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुरू सुधीर श्रीवास्तव बद्री प्रसाद विश्वकर्मा रज्जन बजाज अनंतराम रजक शीतलचंद जैन बाबा राजोरिया पार्षद राकेश चौरसिया त्रिवेन्द्र जाट सुरेंद्र बैरागी अंचल सोनी अनीषा खांन मालती रैकवार सुनैना विश्वकर्मा सौरभ नामदेव शैंकी राय नीरज कोष्टी सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ