देवरी कलां:-देवरी विधानसभा के महाराजपुर में रावतपुरा सरकार के पावन सानिध्य अनंत श्री विभूषित रविशंकर जी महाराज व्यासपीठ रमाकांत व्यास जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा की जा रही है भागवत कथा का श्रवण करने देवरी विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं भागवत कथा के यजमान महाराजपुर निवासी जनपद सदस्य विकास पाठक एवं समस्त पाठक परिवार महाराजपुर है भागवत कथा के चौथे दिन रमाकांत व्यास जी ने गौ माता के बारे में बताया है कि हमारे देश में गाय की क्या स्थिति है केवल नारे लगाने से कुछ नहीं होता गौ माता की जय हो, गौ हत्या बंद करो,कहने से कुछ नहीं होता गाय के लिए हमें संकल्पित होना है, समस्त महिलाओं से निवेदन है कि खाना बनाने के दौरान एक रोटी जरूर निकालो रमाकांत व्यास जी ने मनुष्य के जीवन पर भी प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन गंगा की धारा की तरह होता है मनुष्य के जीवन में कभी सुख तो कभी दुख लगा रहता है भागवत श्रवण करने के लिए आज देवरी से जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया विधायक संजय शर्मा पूर्व विधायक भानु राणा पार्षद संजय चौरसिया महेश पाठक बालमुकुंद सोनी आनंद दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए
संवाददाता - रामबाबू पटैल, देवरी कला, जिला सागर
0 टिप्पणियाँ