देवरी कला-:स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गरीबदास जी रजक "व्यक्तिगत"की पुण्यतिथि पर किया याद Mau Tv News

देवरी कलां:- 23 अगस्त दिन मंगलवार शाम 4 बजे महाकाली वार्ड देवरी के गांधी मंदिर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गरीबदास जी रजक "व्यक्तिगत" की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय बृजपुरिया एवं मुख्य अतिथि दामोदर रजक रहे। नगर अध्यक्ष संजय बृजपुरिया ने गरीबदास जी को परिवार,समाज व नगर का गौरव बताते हुए आजादी में अहम भूमिका की जानकारी देते हुए गांधीवादी विचारक बताया। कार्यक्रम में कई अन्य समाजसेवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।श्रद्धांजलि देने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय बृजपुरिया,अलकेश जैन नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि, यशवंत रजक,नईम खान,गांधी भक्त राजू दीक्षित,अतुल ढिमोले,गिरजा रजक,कलू रजक,चंद्रशेखर रजक, दिलीप रजक, सहित समस्त रजक समाज किले वाले परिवार देवरी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत रजक द्वारा किया गया। आभार प्रवीण पाठक ने माना
संवाददाता - रामबाबू पटेल, देवरी कला,जिला सागर
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ