सागर : भाजपा मंडल देवरी द्वारा,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई | Mau Tv News

 

देवरी | पंडित दीनदयालउपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत शहर भाजपा मंडल देवरी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन की अध्यक्षता में बी.के.पी. कॉलेज देवरी में समारोह का आयोजन किया गया। जन्म शताब्दी पर डॉ अवनीश मिश्रा सहित अन्य ने संबोधित करते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। उन्होंने बताया कि हमारी भारत सरकार बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ भानु राणा पूर्व विधायक, अलकेश जैन जी, लक्ष्मण सिंह जी सिलारपुर, संदीप जैन, राजाराम दामले, राजेंद्र मिश्रा, राजाराम पटेल, भारतेंदु मोंटू राजपूत, आनंद दीक्षित,अनीता मिश्रा, वंदना दुबे, समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए मंच संचालन कर्ता सुनील प्रजापति जी रहे

Report - Rambabu Patel (Sagar)

Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ