गुजरात : पिता ने तीन बच्चों की हत्या कर डैम में फेंके शव, पत्नी पर जानलेवा हमले के बाद की सुसाइड की कोशिश लोगों ने बचाया | Mau Tv News

/

 
गुजरात| गुजरात के अरावली जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद उस व्यक्ति अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी और आत्महत्या की नाकाम कोशिश की। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मेघराज तालुका के रामद गांव की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जीवाभाई देदुन को हिरासत में ले लिया गया है।

तीनों बच्चों की हत्या कर शव डैम में फेंके
देदुन ने शुक्रवार की शाम तीनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद तीनों के शव गांव के पास स्थित डैम में फेंक दिए थे। तीनों बच्चों के शव शनिवार शाम को निकाले गए। इसके बाद उसने घर आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पड़ोसियों के बीच-बचाव कर पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डैम के पास ही सुसाइड की कोशिश की
पत्नी पर हमले के बाद दुदुन घर से भाग निकला था। इसके बाद उसने रविवार सुबह बांध के पास एक पेड़ से लटककर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया और बचा लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था।

Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ