Sagar -:रहस मेला में लोक हितकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करें :-जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी ।The State Halchal News

गढ़ाकोटा-: रहस मेला परिसर में 26 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले 3 दिवसीय रहस मेले के सम्बन्ध में जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी ने मेले की तैयारी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने निर्देश दिए कि सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि मेले में शासन द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का लाभ मेले में आने वाले नागरिकों को दिया जाए। इस हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाने की व्यवस्था की जाए। मेले में अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासकीय योजना का लाभ मिल सके। इसी उद्देश्य को लेकर मेले में स्वास्थ्य शिविर से लेकर अधिकांश विभागों को समस्या निवारण एवं हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को पहुंचाना है। विभिन्न हितग्राही मूलक कार्यक्रम को रखा जाएगा।

जिला पंचायत सीईओ ने बैठक में मेला स्थल पर विद्युत व्यवस्था, मेडिकल जांच सुविधा हेतु स्टॉल लगाया जाए इसके अलावा शौचालय, पेयजल, फायर ब्रिगेड, पुलिस व्यवस्था, सीसीटीवी से निगरानी हेतु निर्देश दिए।
संवाददाता - रामबाबू पटेल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)



Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ