महाराजपुर-: गौसेवा पर्यावरण रक्षक महा पदयात्रा का हुआ स्वागत। The State Halchal News

महाराजपुर-: बालकृष्ण गुरु स्वामी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक गौ रक्षा  महा पदयात्रा की जा रही है।जिसका स्वागत देवरी के गोसेवक पंडित रजनीश मिश्रा और उनके साथियों ने महाराजपुर के मढ़पिपरिया ग्राम में स्वागत किया ।27 सितंबर को जम्मू के लाल चौक से यह गो रक्षा महा पद  शुरू होकर 27 मार्च 2025 को 4900 किलोमीटर और 14 राज्यों से होकर तमिलनाडु में समाप्त होगी।इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशी गोवंश को बचाने का और गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करवाना है।यात्रा के प्रभारी बालकृष्ण गुरु स्वामी ने बताया की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के लोगों को जागरूक करना है।जिसमें देशी गोवंश को बचाना हमारी प्राथमिकता है,उन्होंने बताया कि किसान हमारे देश की रीड है और देसी गाय किसने की रीड की हड्डी है ।किसान फसलें उगाने के लिए गाय के गोबर गोमूत्र बैल की शक्ति का उपयोग करते हैं ।जो मानव स्वास्थ्य और मिट्टी के लिए वरदान है ,जब तक हम अपनी मिट्टी को गाय के गोबर गोमूत्र से प्राप्त जीवाणुओं से समृद्ध नहीं करेंगे हमारी मिट्टी बंजर बनी रहेगी और हमारे भोजन में पोषक तत्व मौजूद रहेंगे लोग ऐसे भोजन का सेवन कर रहे हैं जिसमें हानिकारक रसायन होते हैं जिसके कारण हमे कम उम्र में ही बीमारियां हो रही हैं और अस्पतालों में बहुत पैसा खर्च हो रहा है।उन्होंने बताया कि देसी गाय का दूध दही मक्खन और घी अमृत के समान है विशेष रूप से बच्चों युवाओं और वृद्धो के लिए भोजन और औषधि दोनों के रूप में गोमूत्र एंटी एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट और मधुमेह आदि के लिए प्रभावी  साबित हुआ है।यह आयुर्वेद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।दुनिया भर में सभी धर्म और जातियों के लोग बेहतर स्वास्थ्य ,समृद्धि और खुशहाली स्वच्छ पर्यावरण ,जैविक कृषि और टिकाऊ जीवन शैली के लिए गायों पर निर्भर है।और गो के संरक्षण से जुड़ी हुई है , ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गाय को उनके जीवन के लिए पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही है इसलिए गाय को सुरक्षा प्रदान कराने और गाय को राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने के लिए हमारी यह यात्रा है।जिसमें एक गौ माता हमारे साथ में है और गौ माता भी पैदल चलती है जब गो माता चलते-चलते थक जाती हैं तो उनके लिए वाहन की भी व्यवस्था है।  हमारी यात्रा में हमारे सहयोगी प्रभाकर रेड्डी,नरसिंभा ,प्रेम कुमार गौंड,आर्यन सतीश राज,सिद्धू,हेमंत, आदि है।देवरी के महाराजपुर  नगर में स्वागत करने वालों में गौ सेवक पंडित रजनीश मिश्रा, शुभम पांडे  श्रेष्ठ मिश्र दीपक कटारे, शुभम पांडे,शुभम ढिमोले,ऋतिक प्रजापति आशीष दुबे,सहित अन्य लोग मौजूद रहे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश) 
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ