गोटेगांव-: विगत दिवस नरसिंहपुर जिले के ग्राम आमगांव में पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला हुआ इसके विरोध में गोटेगांव पत्रकार संघ ने नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक के नाम गोटेगांव एसडीओपी भावना मरावी को एक ज्ञापन सौपा उसमें उल्लेख किया है कि जिले के वरिष्ठ पत्रकार बृजेश दीक्षित पर विगत दिवस हुए जानलेवा हमले के संबंध में आरोपियों पर थाना प्रभारी करेली द्वारा कोई कार्यवाही ना किये जाने के कारण हम गोटेगॉव तहसील के एवं समस्त जिले के पत्रकार रोष व्यक्त करते हैं तथा आरोपीगण सुरजीत सिसोदिया, राजेन्द्र सिसोदिया, अशोक सिसोदिया, राजा सिसोदिया, मोंटी चौहान जिनके द्वारा पत्रकार बृजेश दीक्षित के साथ मारपीट,अभद्र व्यवहार गाली गलोच कर जान से मारने का प्रयास किया गया जिसकी रिपोर्ट थाना करेली में की गई जिसमें थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्यवाही ना किये जाने के कारण हम जिले के सभी पत्रकार रोष में है तथा आरोपियों को शीघ्र गिरप्तार करने की माँग करते हैं तथा आपसे मॉग करते हैं कि उपरोक्त आरोपियों को शीघ्र गिरप्तार कर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावे जिससे भविष्य में इन जैसे आसामाजिक तत्वों के द्वारा फिर किसी पत्रकार पर इस प्रकार का हमला ना किया जा सके तथा पत्रकार अपने कर्तव्यों का निर्भीकता से जिले एवं तहसील में हो रहे आपराधिक कार्यों को समस्त नागरिकों के तथा आपके संज्ञान में लाया जा सके ऐसी भी संभावना है कि सटोरिया,पीडित पत्रकार बृजेश दीक्षित के साथ सुनियोजित घटना को अंजाम दे सकते हैं और पत्रकार के खिलाफ महिलाओं वा अन्य से झूठी शिकायतें भी करा सकते हैं इस पर भी संज्ञान लिया जावे
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ