मैहर-: मां शारदे की धार्मिक नगरी जिला मैहर में बड़ा अखाड़ा गुरु आश्रम में पंच दिवसीय प्रांतीय आवासीय प्रशिक्षण, गीता संस्कृत शिक्षा वर्ग गीता जन जागरण यात्रा का कार्यक्रम दिनांक 31 जुलाई से प्रारंभ होकर आज दिनांक 4 अगस्त को समापन हुआ। इस अवसर पर श्री श्री 1008 स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज अवंतिका पीठाधीश्वर उज्जैन रहे पूर्व में इस आयोजन में श्री श्री 1008 श्री सीता वल्लभशरण जू गुरु महाराज, मैहर के विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल नितिन ताम्रकार, पूर्व अध्यक्ष धर्मेश घई आर के सिंह, ललिता सूर्य प्रकाश चौरसिया, स्वामी अवध नारायण दास, स्वामी राधा मोहन दास महाराज, पवन पांडे महाराज, राम गोपाल दास महाराज, विशेष सहयोगी एडवोकेट राजीव शुक्ला विश्वनाथ चौरसिया गुड्डू भैया,वरिष्ठ समाजसेवी सतीश मिश्रा विकास तिवारी संतोष पांडे राजा भैया, रवींद्र सिंह मंजू सर, शैलेंद्र शास्त्री प्रबंधकिय प्रमुख मनसुख लाल गौतम प्रेम लाल पांडे मदन लाल प्रमोद मिश्रा आदि लोगो के सहयोग से यह विश्वगीताप्रतिष्ठानम गीता अभ्यास शिक्षा वर्ग महाकौशल प्रांत का पंच दिवसीय प्रांतीय आवासीय प्रशिक्षण गीता जन जागरण बड़ा अखाड़ा मैहर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आए हुए पूज्यनीय संतो ने इन पांच दिनों में श्रीमद् भागवत गीता, विश्व गीताप्रतिष्ठान, संघटनात्मक संरचना, लक्ष्य एवं उद्देश्य, शिक्षा वर्ग एवं गतिविधियां, गीता संस्कृत स्वाध्याय मंडल, अखिल भारतीय गीता महोत्सव, विशिष्ट गीता सम्मान, आदि के संदर्भ में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम के अनुसार इसमें प्रमुख रूप से श्रीमद् भागवत गीता को राष्ट्रगान के साथ विश्व ग्रंथ संस्कृत को राष्ट्रभाषा गौ माता को राष्ट्रीय कामधेनु तथा आधुनिक शिक्षा पद्धति में परिवर्तन का प्राचीन गुरुकुल शिक्षा पद्धति को स्थापित करना तथा समस्त भाषाओं एवं राष्ट्रीय एकता की जननी वैज्ञानिक भाषा संस्कृति तथा उसके साहित्य को जनसाधारण से जोड़ना वेद उपनिषद दर्शन ज्योतिष आयुर्वेद संगीत एवं स्वाध्याय के वैज्ञानिक बच्चों को उजागर करने के लिए शोध करना मानव समाज को ऊंच नीच छुआछूत असमानता आदि के भेद से मुक्ति कर समानता लाना, विश्व बंधुत्व का पाठ पढ़ाना, जीवन में एकाग्रता सुख शांति समन्वय परिवारिक समृद्धि, तथा नष्ट हो गई शास्त्री ज्ञान की प्राचीन स्वाध्याय परंपरा को पुन जागृत करना आदि प्रमुख बिंदुओं के अनुसार जो बड़ा अखाड़ा गुरु महराज जी के सानिध्य में जो यह गीता जागरण यात्रा का कार्यक्रम संपन्न किया गया वह सराहनीय रहा इस अवसर पर सभी लोगो का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राजललन मिश्रा जी ने किया अंत में सभी ने अखाड़ा आश्रम में प्रसाद ग्रहण किया
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ