गोटेगांव - विगत दिवस दिन शनिवार को स्थानीय संकुल केंद्र शासकीय माध्यमिक शाला (किसानी) गोटेगांव में मणिनाग्रेन्द्र सिंह फाउंडेशन के सचिव सरदार सिंह पटेल की गरीमामयी उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही उपस्थित हुए आगंतुकों ने पर्यावरण के संरक्षण करने अपनी बात रखी। बड़े हर्ष उल्लास के साथ शिक्षक साथियों और बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में उपस्थित लखन लाल भुर्रक,आशीष पटैल,दीपक सोनी, पत्रकार सीताराम रजक दुलीचंद्र विश्वकर्मा,रमेश सोनी,एवं विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यपिक श्रीमती सीमा सोनी,श्रीमती चंद्रकुमारी दुबे,श्रीमती शिक्षा नामदेव,श्रीमती वंदना पटैल, घनश्याम चौधरी , रामकुमार सेन ,जितेंद्र पटैल, सहित किसानी मोहल्ले से गणमान्य जन उपस्थित रहे।
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ