भिण्ड : समाजसेवी लायकसिंह कुशवाह ने बाढ़ ग्रसित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटा राशन व भोजन सामग्री के पैकेट | Mau Tv News

सिंध नदी में आई बाढ़ से कई परिवारों पर खाने पीने का संकट उत्पन्न  हुआ 


लहार| सिंध नदी में आई बाढ़ से भिंड जिले के कई गांव तबाह हो गए। बाढ़ के पानी से कच्चे मकान ढह गए व पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए, और क्ई परिवारों को घर छोड़कर टेंटो में शरण लेनी पड़ी, क्ई परिवारों के पास तो खाने के लिए अन्न का एक दाना तक नहीं बचा इस बीच समाजसेवियों द्वारा तुरंत बाढ़ पीड़ितो की आर्थिक सहायता की जाने लगी है समाजसेवियों के द्वारा बाढ़ पीड़ितो की जो मदद की जा रही है वह काबिले तारीफ है जब बाढ़ प्रभावित लोगों को शासन प्रशासन से मदद मिलने में देरी हुई तो समाजसेवी लायकसिंह कुशवाह जमुहाँ स्वयं बाढ़ पीडि़तों के बीच  क्ई चार पहिया वाहनों और लोडर गाडिय़ों में सूखा राशन भरकर पहुंच गए। और प्रत्येक परिवार को राशन सामाग्री  आटा, दाल नमक, चावल  आलू  मसाले तेल आदि सामान को वितरण किया। बाढ़ पीडि़तों के बीच जब राशन से भरी गाडिय़ां पहुंची तो उनके जान में जान आ गई। प्रशासन को बाढ़ पीडि़तों की मदद करने में देरी हो रही थी ऐसे में उन्हें दैनिक जीवन यापन के लिए भी परेशानी हो रही थी। क्योंकि प्राकृतिक आपदा ने ग्रामीणवासियों की फसल, गल्ला, जमा पूंजी को पूरी तरह बर्वाद कर दिया था। ऐसी स्थिति में उम्मीद की किरण बनकर समाजसेवी लायकसिंह जमुहा राशन की गाडिय़ां भरकर बाढ़ पीडि़तों की बीच पहुंचे और उन्हें वितरण करवाया। साथ ही उन्होंने बाढ़ पीडि़तों को सांत्वना दी कि आगे जो भी मदद कर सकता हूँ वह करुगा समाजसेवी लायकसिंह ने सिंध नदी के किनारे बसे गांव गिरवासा, बरहा धौर, परार्यच सहित आधा दर्जन गांव में राशन की बोरिया के पैकेट बनाकर वितरण किए 
आपको बता दें कि ग्वालियर चंबल-संभाग में सर्व समाज की सेवा के लिए तत्पर तैयार रहने वाले श्री लायक सिंह कुशवाह जी के द्वारा भी बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद हेतु खाद्य सामग्री 10किलो आटा 2.5आलू  2 किलो शक्कर 2 किलो चावल 1 किलो सरसो का तेल  2 किलो अरहर की दाल 1 kg नमक व मिर्च मसाला के अलावा  नगद आर्थिक सहायता भी प्रत्येक परिवार को दी जा रही है। समाजसेवी लायक सिंह कुशवाहा जी के द्वारा ग्राम बरहा- गिरवासा   अजनार -- धौर्य-एवं परार्यच-बेड़ा सिजरौली में पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरण कर आर्थिक मदद की गई। समाजसेवी लाल सिंह उर्फ लायक सिंह के साथ में रामलखन जमुहाँ अध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी, काथा सरपंच इंदल सिंह कुशवाहा, रहावली सरपंच उदय सिंह कुशवाहा, मंडी अध्यक्ष ग्यासीराम  कुशवाहा, शिव सिंह कुशवाहा (बब्बा)नगर अध्यक्ष कांग्रेस लहार, डॉक्टर लजजाराम कुशवाह अमायन, राजाराम वकील बरहा, बैजनाथ कुशवाह मिहोना, ठकुरी अध्यक्ष मिहोना, अखिलेश कुशवाह लहार रमेश सरपंच असवार,उमेश कुशवाह मिहोना,शिवचरण नेता जी रहावली, बटनलाल नेताजी पोरसा,नरेश कुशवाह पोरसा,
बलवान कुशवाह रहावली,देवेंद्र कुशवाह एडवोकेट , जितेंद्र कुशवाह, योगेंद्र भारती मिहोना के अलावा समस्त मोर्यवंशी टीम उपस्थित रहे
Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. आपके कार्य अति सराहनीय है आप के जैसा व्यक्तित्व हमारे समाज के लिए गोरव की बात है

    जवाब देंहटाएं