गुसींग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल रोमांचक मैच में भिंड ने गुसींग को हराया।




भिंड जिले के गुसींग में पिछले एक माह से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन मेच के मुख्य अतिथि सरपंच संघ  जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रामू सिंह  ने दोनों टीमों का टॉस कराया, गुसींग की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया।

भिंड की टीम 139 रन बनाकर आखिरी ओवर पर ऑल आउट हो गई। गुसींग की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही,गुसींग की टीम की ओर से पट्टु ने लगातार 4 छक्के सहित पांच छक्का लगाकर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद भी गुसींग की टीम 126 रन बनाकर आउट हो गई ओर भिंड की टीम ने 13 रन से यह मैच जीत कर अपने नाम कर लिया। भिंड की टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन परदेशी खान का रहा जिन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। गुसींग की ओर से 5 छक्का लगाने बाले पट्टू को 4100 रूपए का पुरस्कार मिला तो वही मैन ऑफ द सीरीज पारुल चौहान को मिली। विजेता टीम भिंड को 5100 का पुरस्कार रामू सिंह कुशवाह सरपंच  के द्वारा दिया गया तो वहीं उपविजेता टीम को 2500 का पुरस्कार नीतू यादव आड़तिया के द्वारा दिया गया, एवं पप्पू सरपंच गुसींग ने 1100/1100 का पुरस्कार दोनों टीमों को दिया।  बजरिया क्रिकेट कमेटी की ओर विजेता टीम के कप्तान सलमान एवं उपविजेता टीम के कप्तान रिंकू चौहान सहित सभी खिलाड़ियों को शील्ड एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामू सिंह सरपंच संघ जिला अध्यक्ष भिंड, नीतू आड़तिया, प्रमोद यादव, पप्पू सरपंच गुसींग, राहुल श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय और क्षेत्रीय दर्शक मौजूद रहे।सरपंच संघ जिला अध्यक्ष रामू सिंह सरपंच ने गुसींग की टीम से खेल रहे 15 वर्षीय अभिषेक को एक ऑलराउंडर के रूप में अच्छा खेलते हुए देख कर कहा कि अपने यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है यदि किसी भी प्रकार की खिलाड़ियों को अन्य संसाधनों में कमी आती है तो मैं ऐसे सभी खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। अंत में सभी खिलाड़ी एक दूसरे के गले मिले और अपनी अपनी ट्रॉफी एवं शील्ड लेकर ग्रुप बनाकर सेल्फी ली और भारत माता की जय के नारे लगाए।

Mau Tv News

भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट

Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ