Sagar -:नशा विरोधी जन आंदोलन की जीत! देवरी में 11 पेटी अवैध शराब जब्त, बोलेरो सहित दो तस्कर धराए।The State Halchal News

देवरी कला-:मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी तहसील में नशे के खिलाफ चल रहे जन आंदोलन को एक बड़ी सफलता मिली है। भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी (रहली-गढ़ाकोटा एवं देवरी ब्लॉक) के जागरूक कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाते हुए अवैध शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा और देवरी पुलिस के हवाले किया।
सुबह करीब 10 बजे देवरी-रहली रोड पर डोगर सलैया (डोंगर सलैया) के पास एक बोलेरो वाहन (नंबर MP 04 AE 8432) को घेरा गया। तलाशी में वाहन से कुल 11 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसमें 9 पेटी लाल मसाला और 2 पेटी प्लेन शामिल थीं। यह शराब गांवों में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी।
आरोपी:
रोहित (पिता जगदीश जोगी, निवासी देवरी)
राहुल (पिता मुनीम राज बरमान)
दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई।
भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा, "हमारा मकसद समाज को नशे से मुक्त करना है। ऐसे प्रयास जारी रहेंगे, ताकि युवा पीढ़ी स्वस्थ और सुरक्षित रहे।" यह घटना दिखाती है कि जब समाज और पुलिस मिलकर काम करते हैं, तो अवैध शराब माफिया की कमर टूट सकती है।
नशा मुक्ति का संदेश: एक बोतल शराब नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशहाली छीन लेती है। आइए, हम सब मिलकर ऐसे अभियानों में सहयोग करें!
संवाददाता - रामबाबू पटेल देवरी कला, जिला सागर (मध्यप्रदेश)

Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ