खुरई-:भाजपा 'संगठन महापर्व' के अंतर्गत खुरई में मंडल संगठन पर्व कार्यशाला पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में 8 नवंबर,शुक्रवार को नवीन बंगला खुरई में आयोजित की गईं है। खुरई ग्रामीण एवं नगर मंडलों की इस संयुक्त कार्यशाला की अध्यक्षता खुरई ग्रामीण मंडल चुनाव प्रभारी अनुराग प्यासी व नगर मंडल चुनाव प्रभारी संतोष रोहित करेंगे
भाजपा संगठन चुनाव -2024 के उद्देश्य से आयोजित हो रही इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में आगामी 12 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाली शक्ति केंद्र कार्यशालाओं व 14 से 20 नवंबर तक आयोजित बूथ समितियों के गठन पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, मंडल मोर्चा अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, शक्ति केंद्र टोलियों, शक्ति केंद्र संगठन पर्व के नवनियुक्त सहयोगियों, नगर एवं ग्रामीण स्थानीय निकायों के निर्वाचित पार्षदों, सरपंचों, जनपद सदस्यों आदि को इस कार्यशाला में अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया गया है
संवाददाता - रामबाबू पटैल , जिला सागर (मध्य प्रदेश)
0 टिप्पणियाँ