गोटेगांव - आजादी पर्व को लेकर गोटेगांव पुलिस प्रशासन ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में पुलिस जवानों ने लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने और देश भक्ति की भावना जगाने का संदेश दिया। यात्रा के माध्यम से लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने के साथ ही देश भक्ति की भावना जगाने के लिए और हर घर में तिरंगा फहराने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा गोटेगांव पुलिस थाने से नगर के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए पुलिस थाना प्रांगण में समापन हुआ। गोटेगांव एसडीओपी भावना मरावी थाना प्रभारी सहदेव राम साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के साथ ध्वज संहिता के पालन का विशेष ध्यान रखने का निवेदन भी किया
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ