उज्जैन : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री महाकाल लोक से किया 5जी सेवा का शुभारम्भ | The Mau Tv News

 


उज्जैन| मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री महाकाल महालोक से किया 5जी सेवा का शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास के लिये ऐतिहासिक दिन है। 5जी केवल मोबाइल सेवा नहीं, बल्कि नई क्रान्ति है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत का नारा दिया है। हम इसे आगे ले जाकर गौरवशाली और वैभवशाली प्रदेश का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश के इन्दौर शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट एवं जी-20 देशों की समिट होने जा रही है। यह सभी आयोजन प्रदेश की प्रगति को और आगे ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की विकास दर 19.76 है। प्रदेश का देश की जीडीपी में योगदान पहले 3.2 था, जो अब 4.6 प्रतिशत हो गया है। यही नहीं जहाँ वर्ष 2003-04 में प्रति व्यक्ति आय 13 हजार थी, वह बढ़ कर एक लाख 37 हजार रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि महाकाल महाराज से यही प्रार्थना है कि मध्य प्रदेश न केवल देश का बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे प्रदेश में से एक हो

रिलायंस ग्लास का लाईव डेमो किया

रिलायंस के सीईओ श्री अमिताभ भाटिया एवं अन्य द्वारा मुख्यमंत्री को रिलायंस ग्लास का लाईव डेमो किया गया। इसके द्वारा मनुष्य के हृदय की कार्य-प्रणाली को लाईव देखा जा सकता है। लाईव डेमो के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टेक्नालॉजी डॉक्टर्स के लिये बहुत उपयोगी होगी। हार्ट ब्लॉकेज आदि की पहचान तुरन्त की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके पहले दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, महापौर श्री मुकेश टटवाल, जिला अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री विशाल राजौरिया, श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री इकबाल सिंह गांधी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ