ऐसी सरकार को तुरंत किया जाए बर्खास्त
गोहद। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गोहद द्वारा अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद जो हिंसा हो रही है उसके खिलाफ सांकेतिक धरने का आयोजन कोरोना गाइड लाइन के अनुसार केवल 15 लोगो की उपस्थिति में नगर के हनुमान जी मंदिर प्रांगण गोहद में किया गया धरना कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक जैन ने धरना की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुऐ कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार एवं उनकी पार्टी के गुंडे सरेआम हिंसा फैला कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं अब तक दस से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है उनके घरों को जला दिया है।लेकिन ममता सरकार द्वारा एक भी गिरफ्तारी अभी तक नहीं की गई है इसी हिंसा के विरोध में हम लोगो आज गोहद नगर मंडल में एक घण्टे का सांकेतिक धरना दिया है धरना कार्यक्रम में बोलते हुऐ पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री ओम प्रकाश कुशवाह , धर्मेंद्र गुर्जर ,प्रमोद कामत ,प्रदीप भारद्वाज रिंकू , जुगल सोनी राजेश नागर ,सौरभ पांडे ,विक्रम यादव बंगाल चुनाव के बाद हिंसा में मारे गये भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की चुनाव में हार जीत होती रहती है लेकिन बदले की ऐसी राजनीति आज तक किसी भी राज्य में नहीं देखी गई यहां बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है उनके उनके घरों और प्रतिष्ठानों को आग के हवाले किया जा रहा है महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।एवं उनके घरों पर बम फेंके जा रहे हैं और बंगाल सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है इसी के विरोध में आज हम सब कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं ओर केंद्र सरकार से मांग करते है ऐसी लोकतंत्र की हत्यारी सरकार को तुरंत बर्खास्त कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। धरना कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आशीष शर्मा ने किया एवं अंत में सभी कार्यकर्ताओं का आभार मंडल अध्यक्ष विवेक जैन ने किया.
0 टिप्पणियाँ